Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP Board: 147 objections received regarding 62 proposed centers; investigation report sent to headquarters.

यूपी बोर्ड: 62 प्रस्तावित केंद्रों पर आईं 147 आपत्तियां, जांच आख्या मुख्यालय भेजी गई

Fri, 13 Nov 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 147 objections received regarding 62 proposed centers; investigation report sent to headquarters.
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जिले में प्रस्तावित केंद्रों की अंतिम सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड की ओर से जारी 162 प्रस्तावित केंद्रों की अनंतिम सूची पर विद्यालय संचालकों ने 147 आपत्तियां दर्ज कराई थीं। जिला प्रशासन की ओर से गठित टीमों ने इनकी जांच कर निस्तारण कर दिया है। जनपदीय परीक्षा समिति ने जांच आख्या माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

जिले के 22 राजकीय, 55 सहायता प्राप्त और 291 वित्तविहीन विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पिछले शैक्षिक सत्र में जिले के 194 माध्यमिक विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस बार बोर्ड की ओर से 162 विद्यालयों की अनंतिम सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन

सूची जारी होने के बाद 147 विद्यालय संचालकों ने ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इनमें 72 विद्यालय संचालकों ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की थी। गठित टीमों ने इन विद्यालयों का निरीक्षण किया तो 16 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाने के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई विद्यालयों ने धारण क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को आवंटित करने, पर्याप्त फर्नीचर नहीं होने और परीक्षा केंद्रों के बीच निर्धारित दूरी से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं। टीमों ने संबंधित विद्यालयों का विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। जनपदीय परीक्षा समिति ने सभी आपत्तियों का निस्तारण कर जांच आख्या माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय भेज दी है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद 162 प्रस्तावित केंद्रों में से करीब सात केंद्र कम हो सकते हैं। वहीं, 57 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड से संस्तुति की गई है। मुख्यालय की ओर से जांच आख्या के आधार पर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed