Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The riverfronts (ghats) will be monitored by drone cameras, and police will be present at every single spot.

Kushinagar News: ड्रोन कैमरों से होगी घाटों की निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

Fri, 13 Nov 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The riverfronts (ghats) will be monitored by drone cameras, and police will be present at every single spot.
कुशीनगर। छठ पर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के 1474 छठ घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 21 इंस्पेक्टर, 240 दरोगा और 1400 सिपाही लगाए गए हैं। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी भी तैनात रहेंगी। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले घाटों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। वहीं, गहरे पानी वाले घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

छठ पर्व पर शहर से लेकर गांवों तक घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। सभी थाना क्षेत्रों में घाटों की स्थिति और वहां जुटने वाली संभावित भीड़ के आधार पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

घाटों पर सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के भी इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले घाटों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि का तत्काल पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोबाइल पुलिस टीमें भी सक्रिय रहेंगी। ये टीमें अलग-अलग घाटों और आसपास के रास्तों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी। नदी, पोखर और अन्य जलाशयों के गहरे घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
यहां गोताखोर तैनात रहेंगे, ताकि किसी श्रद्धालु के डूबने या अन्य आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed