Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Chhath festival will commence today with 'Nahay-Khay'.

Kushinagar News: नहाय-खाय के साथ आज होगा छठ पर्व का शुभारंभ

Fri, 13 Nov 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The Chhath festival will commence today with 'Nahay-Khay'.
पडरौना। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में फल, पूजन सामग्री, कपड़े और आभूषण की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं, पिछले साल की तुलना में पूजन सामग्री के दामों में करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रत शुरू होगा। शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। व्रती और उनके परिवार के सदस्य पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। कोई सूप-दउरा खरीद रहा है तो कोई फल, नारियल और पूजन सामग्री की व्यवस्था कर रहा है। पडरौना के सुभाष चौक से कसया रोड, कोतवाली रोड, रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, मेन बाजार, जटहां बाजार, कसेरा टोली और गुदरी बाजार में खरीदारी के चलते भीड़ रही। कई जगह वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बनी। दुकानों पर डलिया, सूप, दउरा, मिट्टी के बर्तन, दीये और पूजन सामग्री की बिक्री हो रही है। कोसी भरने के लिए मिट्टी के हाथी और अन्य सामान भी दुकानों पर सज गए हैं।
विज्ञापन

छठ पूजा में फलों का विशेष महत्व है। इस कारण फल मंडियों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। केरल और कर्नाटक से नारियल की खेप पहुंची है। वहीं, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय सहित अन्य राज्यों से अनन्नास मंगाया गया है। फल विक्रेता राजेश जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, सुनील मद्धेशिया और बृजेश कुशवाहा ने बताया कि पर्व को देखते हुए पहले से ही फलों का भंडारण किया गया है। शनिवार से बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। नारियल, अनन्नास, केला और सेब की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, दउरा, सूप, डलिया और मिट्टी के सामान सहित अन्य पूजन सामग्री पिछले साल की तुलना में करीब 20 फीसदी महंगी हुई है। पिछले साल 250 से 300 रुपये में मिलने वाला दउरा और सूप इस बार 300 से 360 रुपये में बिक रहा है। खरीदार काजल देवी ने बताया कि इस बार फल और पूजन सामग्री के दाम अधिक हैं लेकिन पर्व की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहती हूं।

वहीं, मिट्टी के बर्तन और कोसी का सामान पिछले साल 300 से 350 रुपये में मिलता था, जो इस बार 350 से 400 रुपये तक पहुंच गया है। इसके बावजूद अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि बाहर से मंगाए गए फलों की आवक शुरू हो गई है। छठ पर्व को देखते हुए सुभाष चौक, बावली चौक, रामकोला रोड और तिलक चौक सहित प्रमुख स्थानों पर शुक्रवार से अस्थायी दुकानें भी सजेंगी। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed