Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic diversion in Padrauna and Kasya for Chhath; commercial vehicles barred from entry from the 13th to the 15th.

Kushinagar News: छठ पर पडरौना और कसया में डायवर्जन, 13 से 15 तक व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश नहीं

Fri, 13 Nov 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion in Padrauna and Kasya for Chhath; commercial vehicles barred from entry from the 13th to the 15th.
पडरौना। छठ पर्व पर प्रमुख मार्गों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने पडरौना और कसया कस्बे में रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत 13 से 15 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक चारपहिया और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि दो बजे से छठ पूजा की समाप्ति तक भी यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि पडरौना शहर में जलकल तिराहा, शिवाला मंदिर तिराहा, राधाकृष्ण मंदिर के आगे कन्नौजिया वार्ड तिराहा, आलू मंडी के निकट तिराहा, छुछिया गेट, जटहां तिराहा, पीएनबी तिराहा और चहाड़िया तिराहा से चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा विशेष परिस्थितियों को छोड़कर शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पडरौना से कसया जाने वाले चारपहिया और व्यावसायिक वाहन बैरिया कांटा से गोपालगढ़ बाईपास होकर गुजरेंगे। देवरिया से कसया होते हुए पडरौना आने वाले वाहन कसया ओवरब्रिज से गोपालगढ़ और बैरिया कांटा होकर जाएंगे। वहीं, गोरखपुर से कसया होकर पडरौना आने वाले भारी और चारपहिया वाहनों को हाईवे बाईपास, गोपालगढ़ और बैरिया कांटा की ओर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक ने बताया कि शहर में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। पडरौना में उदित नारायण डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान, सुभाष चौक के पास सोसाइटी के निर्धारित परिसर, पुराने ऑटो स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास गृहस्थी स्टोर के बगल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कसया में चारपहिया वाहनों को रोडवेज के पास बेनेट क्लब में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed