{"_id":"5d1f946f8ebc3e3c9d00f327","slug":"two-drowned-during-bathing-kushinagar-news-gkp3127996103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में स्नान करते समय डूब गए दो बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में स्नान करते समय डूब गए दो बालक
विज्ञापन
दो बालकों की मौत से घोरटप भीष्वा गांव में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के घोरटप भीष्वा गांव के दो बालकों की शुक्रवार को पोखरे में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद गांव के लोगों ने दोनों के शव बाहर निकाले। घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
मार्कंडेय चौहान का दस वर्षीय बेटा राजा और पप्पू चौहान का नौ वर्षीय बेटा किशन गांव के पोखरे में स्नान करने गए थे। जब काफी देर तक दोनों बालक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को चिंता हुई। दोनों परिवार के लोग बालकों को ढूंढने लगे। वे पोखरे की ओर गए लेकिन दोनों वहां भी नहीं मिले तो लोग उन्हें गांव में ढूंढने लगे। इसी बीच किसी ने उन्हें पोखरे में स्नान करने की जानकारी दी। उसके बाद परिजन और गांव के तमाम लोग पोखरे के पास पहुंच गए। कुछ लोग अनहोनी की आशंका से पानी में उतरकर जब उन्हें तलाशने लगे तो दोनों के शव मिले। बालकों को पानी से बाहर निकालने के बाद लोग सुकरौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस घटना से गांव के लोग भी गमगीन नजर आए।