{"_id":"62853892bad2cc2edd52e59d","slug":"two-bike-riders-collide-under-overbridge-three-injured-kushinagar-news-gkp43733151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज के नीचे टकराए दो बाइक सवार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज के नीचे टकराए दो बाइक सवार, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज के नीचे टकराए दो बाइक सवार, तीन घायल
फाजिलनगर(कुशीनगर)। मंगलवार की मध्य रात्रि फाजिलनगर कस्बे के छोटे ओवरब्रिज के नीचे क्रॉसिंग के दौरान दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। दोनों बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें फाजिलनगर सीएचसी लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के लवकुश पश्चिम पट्टी निवासी अरविंद कुशवाहा (22) गांव के ही अनिल प्रजापति (23) के साथ बाइक से मंगलवार रात नौ बजे जरूरी कार्य से फाजिलनगर गए थे। रात दस बजे के आसपास एनएच-28 पर बने छोटे क्रॉसिंग से दूसरी तरफ जाने का प्रयास करे रहे थे। इस दौरान सर्विस लेन से आ रहे दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। दोनों युवकों के साथ दूसरी बाइक पर सवार पटहेरवा थानाक्षेत्र के सठियांव निवासी चंदन (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद व चंदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल से भी अरविंद को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन उनका इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। बताया जा रहा है तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
इस संबंध में फाजिलनगर चौकी प्रभारी आलोक यादव ने बताया कि दोनों बाइकसवार तेज गति में थे। इसी के चलते यह दुर्घटना हुई है।