फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stadium Blue triumphs in hockey, becomes district champion.

Kushinagar News: हॉकी में स्टेडियम ब्लू ने मारी बाजी, बनी जिला चैंपियन

Sun, 30 Aug 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Stadium Blue triumphs in hockey, becomes district champion.
पडरौना। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर शनिवार को जिला स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए हुई। छह टीमों के बीच हुए मुकाबलों के बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू ने फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम व्हाइट को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। व्हाइट टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस और फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच में शकुंतला इंटर कॉलेज, रविंद्र नगर घूस को स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू ने 4-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में एसएस पब्लिक स्कूल भिस्वां सरकारी पडरौना ने लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल को 2-1 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब को स्पोर्ट्स स्टेडियम व्हाइट ने 2-1 से पराजित किया। इसके बाद हुए सेमीफाइनल में व्हाइट टीम ने एसएस पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंत में हुए फाइनल में ब्लू ने 2-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा तकनीक को लेकर जागरूकता शिविर हुआ। इसमें शामिल हुए विभिन्न विद्यालयों की 40 बालिकाओं और संस्थाओं से महिलाओं ने कराटे सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण लिया। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर सिविल जज (सीडि) भुवन से सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, राजेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, ममता भारती, दुर्गावती, कुमकुम ठाकुर, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed