{"_id":"66184b1c6315de2cd00e7586","slug":"two-arrested-with-stolen-goods-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115332-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार
Fri, 12 Apr 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। पुलिस ने सलेमगढ़ नोनिया पट्टी से चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि सलेमगढ़ नोनिया पट्टी निवासी मंटू चौहान और संजू चौहान को गिरफ्तार कर उसके पास से छह लोहे की पुल्ली, एक लोहे का साफ्ट और मैजिक चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी का सामान बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
सीएचसी परिसर से बाइक चोरी
फाजिलनगर। सीएचसी परिसर से बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बाबू बाजार में आभूषण की दुकान चलाने वाले कन्हैया लाल स्वर्णकार के पुत्र अंशुमान स्वर्णकार किसी काम से सीएचसी गए थे। सीएचसी परिसर में बाइक खड़ीकर वह अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी रविभूषण राय ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी की घटना कैद है, जिसमें दो युवक लॉक तोड़कर बाइक ले जाते दिख रहे हैं। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। संवाद