फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bad weather halts 'Suryakiran' flight; fighter jets grounded in Kushinagar.

Kushinagar News: खराब मौसम ने सूर्यकिरण की उड़ान पर लगाया ब्रेक, कुशीनगर में ठहरे लड़ाकू विमान

Sat, 26 Sep 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bad weather halts 'Suryakiran' flight; fighter jets grounded in Kushinagar.
कसया (कुशीनगर)। आसमान में रोमांचकारी करतब देखने का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को निराशा हाथ लगी। लगातार बारिश और कम दृश्यता के कारण भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का मोतिहारी में प्रस्तावित एयर शो स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शन के लिए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले नौ हॉक एमके-132 विमान उड़ान नहीं भर सके। सभी विमान और चालक दल फिलहाल कुशीनगर एयरपोर्ट पर ही डटे हैं।
विज्ञापन


मोतिहारी में 25 सितंबर को सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का प्रदर्शन प्रस्तावित था। टीम को कुशीनगर से मोतिहारी पहुंचकर करीब दो घंटे तक हवाई करतब दिखाने थे। नौ हॉक विमानों को एक साथ अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैन्युवर जैसे करतब दिखाने थे। विमानों से केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुआं-धाराएं छोड़कर आसमान में तिरंगे की आकृति भी बनाई जानी थी। इसके लिए बृहस्पतिवार को बारिश के बीच तैयारिया पूरी कर ली गई थीं। उम्मीद थी कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और हवाई प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


मोतिहारी से लेकर कुशीनगर तक तैयारी पूरी थी लेकिन सुबह दस बजे तक टीम तैयार होकर इंतजार की लेकिन बारिश नहीं बंद हुआ। जानकारों ने बताया कि सूर्यकिरण टीम के लिए हवाई प्रदर्शन में मौसम और दृश्यता बेहद महत्वपूर्ण है। टीम लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह के अनुसार नौ हॉक विमानों की क्लोज फॉर्मेशन उड़ान के दौरान कई बार विमानों के बीच की दूरी पांच मीटर से भी कम रहती है। ऐसे में बारिश और कम दृश्यता के बीच उड़ान भरना सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन के लिए स्पष्ट दृश्यता और अनुकूल परिचालन परिस्थितियां जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम अनुकूल होने पर एयर शो के लिए होगा निर्णय



सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के नौ हॉक एमके-132 विमान और चालक दल 23 सितंबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद टीम ने मोतिहारी में प्रस्तावित एयर शो के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं। शुक्रवार को कुशीनगर और मोतिहारी दोनों जगह लगातार बारिश होती रही। मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सके। मोतिहारी में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का यह प्रस्तावित पहला एयर शो था। अब मौसम साफ होने और उड़ान के लिए उपयुक्त परिस्थितियां बनने के बाद ही प्रदर्शन की अगली तारीख पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed