{"_id":"664d144224dd7db4e2038725","slug":"trividh-holy-buddha-jayanti-on-23rd-preparations-intensified-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117038-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: त्रिविध पावनी बुद्ध जयंती 23 को, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: त्रिविध पावनी बुद्ध जयंती 23 को, तैयारियां तेज
Wed, 22 May 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। म्यांमार बुद्ध विहार कुशीनगर की तरफ से 23 मई को 2568वीं त्रिविध पावनी बुद्ध जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसमें प्रशासन के साथ आयोजन समिति जुटी हुई है।
अध्यक्ष कुशीनगर भिक्षु संघ डाॅ. एबी ज्ञानेश्वर ने बताया कि बुद्ध जयंती की पूर्व संध्या पर 22 मई को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में विश्व कल्याण व शांति के लिए विशेष-पूजा अर्चना की जाएगी। जयंती का मुख्य आकर्षण 23 मई को रहेगा। सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा जयंती कार्यक्रम में सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष सूत्र पाठ व पूजा वंदना किया जाएगा। 7 बजे से महापरिनिर्वाण मंदिर की परिक्रमा कर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा बुद्ध मंदिर मार्ग से चीन मंदिर होते हुए कुशीनगर चौराहा, बुद्ध इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज, अंबेडकरनगर, गांधी चौक, गोला बाजार, नेशनल हाइवे चौराहा, दीवानी न्यायालय, अनिरुद्धवा, रामाभार स्तूप, श्रीलंका बुद्ध विहार, श्रीलंका जापानी बुद्ध विहार, थाई बुद्ध विहार, मांथा कुंवर मंदिर, झुंगवा, सुखारी छपरा से होते हुए म्यांमार बुद्ध विहार पहुंचकर सभा में तब्दील होगी। वहां सुबह 11 बजे भिक्षुओं को संघदान व बुद्ध पूजा होगी। त्रिशरण पंचशील के अनुसरण के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। दोपहर दो बजे म्यांमार बुद्ध विहार में बुद्ध जयंती मेले का उद्घाटन किया जाएगा।
इस दौरान भिक्षु संघ मंत्री डाॅ. भंते नंद रतन, भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के भिक्षु महेंद्र, भिक्षु नंदका, वीरेंद्र कुमार तिवारी, डाॅ. भिक्षु जेवना, भिक्षु शील प्रकाश, भिक्षु विमलकीर्ति, अनागारिका धम्मनयना के अलावा तिब्बत मंदिर, कोरिया मंदिर, वाट थाई छर्लम राज, वाट कुशावडी बुद्ध विहार, कंबोडिया मंदिर, शिचेन मोनास्ट्री, होटल एसोसिएशन से जुड़े लोग आदि शामिल होंगे।