फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trees that were obstructing the ILS were cut down

Kushinagar News: आईएलएस के लिए अवरोध बन रहे पेड़ों को कटवाया

Fri, 13 Jun 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trees that were obstructing the ILS were cut down
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर में लग रहे आईएलएस (स्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम) को लेकर आ रहे अवरोध को दूर करने में तहसील प्रशासन की सक्रियता काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम ने भलुही मदारी पट्टी गांव में पहुंचकर अवरोध बन रहे कुछ पेड़ों को कटवाया। तो वहीं कुछ लोग अपने सहमति से कटवाने की बात कही। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के निर्माण के बाद अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए डीवीआर सिस्टम इंस्टॉल किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद अत्याधुनिक संसाधन से लैस करने के लिए आईएलएस सिस्टम लगाने की प्रक्रिया चल रही हैं। जिसमें उसको लगाने के दौरान कुछ अवरोध आ रहे है। जिनमें दो मकान और कुछ पेड़ों का समूह सहित कुछ निजी कंपनियों के टावर आए थे। जिसमें प्रशासन के द्वारा अवरोध को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं शुक्रवार को तहसील से एसडीएम आशुतोष कुमार और तहसीलदार धर्मवीर सिंह भलुही मदारी पट्टी गांव में पहुंचकर अवरोध बन रहे कुछ पेड़ों को किसानों से वार्ता कर ठीकेदार से कटवाया गया, जिसमें कुछ किसान सहमति से पेड़ कटवाने के इच्छुक हो गए तो कुछ लोगों से स्वतः कटवाने के लिए वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि पेड़ कटवाने की लेकर किसानों से वार्ता कर पेड़ कटवाने की पहल की गई है। जिसमें कुछ लोग स्वेक्षा से मान गए हैं तो कुछ लोगों से वार्ता चल रहीं हैं। संवादम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed