{"_id":"6691c0312819c66fc40bfaf9","slug":"tree-falls-on-cyclist-at-ambe-chowk-death-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119817-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अंबे चौक पर साइकिल सवार पर गिरा पेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अंबे चौक पर साइकिल सवार पर गिरा पेड़, मौत
Sat, 13 Jul 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के अंबे चौक पर शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पेड़ गिरने से सैलून की दुकान चलाने वाले साइकिल सवार नाई की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस परिजनों से संपर्क करने में जुटी रही। बताया जाता है कि वह रामधाम पोखरा के समीप से दुकान बंद कर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी घर से 500 मीटर पहले हादसा हो गया।
केवट टोली निवासी प्रभु शर्मा (48) पडरौना शहर के रामधाम पोखरा के समीप सैलून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। रोज की तरह वह शुक्रवार को भी दुकान पर आये थे। भारी बारिश के कारण दिनभर दुकान पर रहने के बाद वह शाम को दुकान बंद कर घर के लिए साइकिल से निकल गए। शाम करीब सात बजे वह अंबे चौक के समीप घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि अचानक उनके ऊपर पेड़ गिर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। इसके बाद पहुंचे परिजन शव को अपने साथ लेते गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वहां गई थी। परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।