{"_id":"687d417f2a10b665360a9929","slug":"transformer-burnt-power-supply-stopped-for-four-days-kushinagar-news-c-7-gkp1057-1009074-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जला, चार दिनों से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जला, चार दिनों से आपूर्ति ठप
Mon, 21 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के गोपालगढ़ उपकेंद्र से जुड़े वाल्मीकि नगर वार्ड के (बरवा जंगल पूरब टोला) में चार दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गायब हो गई। जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया हैं, जबकि निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आज कल का आश्वासन दे रहे है। नगर के वार्ड नंबर 10 बाल्मीकि नगर (बरवा जंगल पूरब टोला) में चार दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया गया हैं। जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में महिलाओं और छोटे बच्चों को बहुत दिक्कत हो रही है। चार दिनों से बिजली नहीं मिलने से बैटरी, इनवर्टर, मोबाइल, मोटर नहीं चलने से पानी समय से नहीं मिला रहा है।
गर्मी की वजह से रात को सोना दुश्वार हो गया हैं। वार्ड के लोगों को विद्युत सप्लाई देने के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जो ओवरलोड की वजह से जल गया है। जिसके वजह से वार्ड के सभी उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करने में काफी दिक्कत हो रही। वही भीषण गर्मी और उमस से बुजुर्गों का हाल बेहाल हो गया है। वार्डवासी मातेश्वरी सिंह, मोती सिंह, राधेश्याम यादव, ओमप्रकाश, नंद किशोर, बुद्धी राम, रामचंद्र, रामाशंकर आदि लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से भीषण गर्मी में रहना मुश्किल हो गया हैं। एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में बात हुई है, ट्रांसफार्मर देने के लिए बोले हैं मिलते ही लगवा दिया जाएगा।