{"_id":"687d414c6b3cf9a08a0261b7","slug":"transformer-burnt-for-six-days-consumers-protested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-141928-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छह दिन से जला ट्रांसफाॅर्मर, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छह दिन से जला ट्रांसफाॅर्मर, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Mon, 21 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के ग्राम सभा बभनौली में 63 केवीए का लगा ट्रांसफार्मर बीते छह दिनों से जला है। जिससे गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। गांव में अंधेरा में डूबा हुआ है। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या तो प्रभावित हो ही रहा है। बभनौली गांव के उपभोक्ताओं का कहना है कि गांव में उपभोक्ताओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के चलते लो वोल्टेज और टिपिंग की समस्या हर समय बनी रहती है। बिजली सप्लाई छह दिनों से बंद है। गांव के भगवंत गोंड, राम निवास यादव, राजाराम साहनी, शिव साहनी, प्रदीप गोंड, सुनील यादव, सुरेश साहनी, मनोज साहनी आदि ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।