फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trains are fully booked until the 30th, causing increased difficulties for passengers.

Kushinagar News: 30 तक ट्रेनें फुल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 12 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Trains are fully booked until the 30th, causing increased difficulties for passengers.
कप्तानगंज। सहालग के बाद लोग बाहर जाने के लिए परेशान हैं। गोरखपुर-कप्तानगंज थावे रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में 30 दिसंबर तक सीट फुल है। ट्रेन के कन्फर्म टिकट को लेकर मारामारी मची हुई है। कन्फर्म टिकट के लिए दो से तीन दिन लोगों के नंबर लगाने के बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। मंगलवार को लाइन में खड़े एक ही व्यक्ति को कन्फर्म टिकट मिला। शेष यात्रियों को बिना टिकट के ही वापस लौटना पड़ा। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन है। यहां से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। इसके चलते यहां छोटे बड़े कई शहरों के लिए ट्रेनों का आना जाना लगा रहता है। इसके चलते स्टेशन पर हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। स्टेशन पर एक ही रिजर्वेशन काउंटर होने के कारण लोगों को तत्काल टिकट लेने में कठिनाई होती है। कन्फर्म टिकट के अभाव में लोग यात्रा छोड़ने को लेकर मजबूर होते हैं, वहीं सॉफ्टवेयर हैकर कन्फर्म टिकट के नाम पर यात्रियों से दोगुने रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed