{"_id":"66f4b48bfcd644b5610383d9","slug":"tired-of-domestic-dispute-woman-jumped-into-canal-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123739-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गृहकलह से तंग आकर महिला नहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गृहकलह से तंग आकर महिला नहर में कूदी
Thu, 26 Sep 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। पारिवारिक कलह से तंग आकर बुजुर्ग महिला बुधवार को नहर में कूद गई। यह देख आस-पास के लोगों ने शोर किया और उसकी जान बचा लिया। समझा बुझाकर लोगों ने नाराज महिला को घर भेज दिया।
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बुजुर्ग महिला कूद गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े और उसे बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद महिला ने बताया कि उसका घर महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली रमगढवा गांव में है। पारिवारिक कलह के चलते जान देने चली आई थी। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर महिला को वापस घर भेज दिया। महिला का नाम पता नहीं चल पाया है।