{"_id":"64d52b7bd0effbfcdc074fb7","slug":"tijori-stolen-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2914-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी चुरा ले गए चोर
Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
बभनौली चौराहे स्थित सर्राफा की दुकान से शटर तोड़कर चोरी के बाद गन्ने के खेत में मिला तिजोरी।संव
खेत में टूटी मिली तिजोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे के सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोर तिजोरी चुरा ले गए। दुकान से कुछ दूरी पर खेत में तिजोरी टूटी हुई मिली। व्यवसायी ने बताया कि ढाई लाख की कीमत के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के रोंवारी गांव के निवासी मोहन शर्मा की बभनौली चौराहा पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह मकान मालिक ने शटर टूटा देखकर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को बताया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि दुकान से कुछ दूर खेत में तिजोरी पड़ी है।
पुलिस और दुकानदार वहां पहुंचे तो तिजोरी टूटी हालत में मिली। उसमें रखे आभूषण गायब थे। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।