फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Throwing of plants in the canal will be investigated

Kushinagar News: नहर में पौधे फेंके जाने की होगी जांच

Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Throwing of plants in the canal will be investigated
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरा गांव के पास सीधरिया ताल नहर में पौधे फेंकने के मामले का बीडीओ ने संज्ञान लिया है। बीडीओ रवि कुमार रंजन ने त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दिया है। इस जांच में तीन एडीओ और तीन तकनीकी सहायक अलग-अलग तीन गावों में लगाए गए पौधों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग ने प्रत्येक गावों को 1603 पौधे वितरण किया था। शुक्रवार की सुबह पटेरा गांव के पास सीधरिया ताल नहर में करीब 700 सौ पालीथीन लगे पौधे को फेंक दिया गया था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ ने एडीओ एसटी आशुतोष मिश्र से जांच करवाया तो तीनों गावों के प्रधान और सचिव ने अपने पौधे होने से मना कर दिया। बीडीओ ने त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दिया है। इस जांच कमेटी में एडीओ आईएसबी कृष्णमोहन, एडीओ कृषि प्रहलाद गुप्त, बीओ पीआरडी और तीन तकनीकी सहायक शामिल है। ये तीनों जांच कमेटी पटेरा बुजुर्ग, पटेरा खुर्द और बभनौली गांव में अभियान के तहत लगाए गए पौधों का सत्यापन करेंगे। इन गांवों में अलग अलग 1603 पौधे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed