फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three hours investigation in hospital, Ayushman ID suspended

Kushinagar News: अस्पताल में तीन घंटे जांच, आयुष्मान आईडी निलंबित

Fri, 24 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three hours investigation in hospital, Ayushman ID suspended
पडरौना। शहर के नवजीवन ज्योति हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के नाम पर रकम हड़पने और मरीजों की जिंदगी के साथ दलालों की मिलीभगत से खिलवाड़ करना तो एक बानगी है।
विज्ञापन

जिले के 30 से अधिक आयुष्मान योजना में चयनित निजी अस्पतालों की जांच की जाए तो कई ऐसे मामले सामने आ सकते हैं। विभागीय मिलीभगत से निजी अस्पताल संचालक ऐसे खेल में कई दिनों से सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच बैठा दी है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा के नेतृत्व में निजी अस्पताल में पहुंची और करीब तीन घंटे तक जांच की। मरीजों से जुड़े रिकाॅर्ड कब्जे में लेकर चली गई। वहीं सीएमओ की रिपोर्ट लखनऊ से आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल की आईडी सस्पेंड कर दी गई है। जांच के दौरान योजना से जुड़े बैंक खातों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार का मामला पहले भी उजागर हो चुका है। सीएमओ कार्यालय में तैनात आयुष्मान योजना का डीसी दीपक कुशवाहा समेत चार लोग जेल भी भेजे गए थे। सह देने वाले विभागीय अधिकारियों का भी नाम आया था, लेकिन ऊंची पकड़ होने केे कारण वह बच निकले, हालांकि उस केस की विवेचना पुलिस अभी भी कर रही है। शहर के जटहां रोड पर नव जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर पुष्कर यादव का नेटवर्क यूपी से बिहार तक फैला है।

बिहार में फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करने और पडरौना के नव जीवन ज्योति हॉस्पिटल में ऑपरेशन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई। खुद को फंसता देख सीएमओ सुरेश पटारिया ने डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा के नेतृत्व में जांच के लिए टीम गठित की। बुधवार को भी टीम जांच के लिए पहुंची थी और बृहस्पतिवार को भी करीब तीन घंटे तक अस्पताल में जमी रही।
डॉ. पुष्कर यादव के कक्ष में बैठकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज के लिए आने वाले मरीजों के रिकाॅर्ड जुटाए। इनमें अधिकांश मरीज बिहार के रहने वाले हैं, जिले के भी कुछ आयुष्मान योजना में शामिल मरीज हैं। जांच के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों का बयान दर्ज करेगी।

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि दूसरे दिन भी टीम जांच के लिए गई थी। साक्ष्य जुटाया जा रहा है। बिहार के बगहा जिले के सीएमओ से भी जांच में सहयोग के लिए संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed