फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50 percent subsidy will be given on certified seeds of Rabi crops

Kushinagar News: रबी फसलों के प्रमाणित बीज पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

Thu, 17 Sep 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
50 percent subsidy will be given on certified seeds of Rabi crops
पडरौना। रबी की तैयारी में जुटे किसानों के लिए कृषि विभाग की ओर से प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों और अलसी के बीज सामान्य वितरण कार्यक्रम के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को निशुल्क मिनी किट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर संबंधित फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। किसानों को निर्धारित समयावधि में बुकिंग पूरी करनी होगी। उन्होंने किसानों से स्वयं बुकिंग करने के साथ ही गांव और आसपास के अन्य किसानों को भी ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को रबी फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग ने किसानों से समय रहते ऑनलाइन बुकिंग कराने को कहा है, जिससे उन्हें योजना का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। ऑनलाइन बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या आने पर किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी अथवा संबंधित क्षेत्रीय कृषि कर्मी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed