{"_id":"68c1d706c0ad619ddf05dca3","slug":"three-cattle-smugglers-arrested-in-an-encounter-26-cattle-also-freed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145073-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर दबोचे, 26 गोवंश भी मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर दबोचे, 26 गोवंश भी मुक्त
Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
घायल पशु तस्करों को लेकर जाती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया
पटहेरवा (कुशीनगर)। क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव के पास बुधवार की सुबह पुलिस और स्वाट टीम की कंटेनर सवार पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन पशु तस्करों के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए।
पुलिस अभिरक्षा में तस्करों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कंटेनर से पुलिस ने 26 गोवंश को मुक्त कराया। तस्करों के कब्जे से तीन तमंचा, छह जिंदा कारतूस, छह खोखा, दो हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किए। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी की सूचना पर पटहेरवा, कसया, तमकुही, तरयासुजान, रामकोला व खड्डा थानों की पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार की सुबह पटहेरिया-समउर मार्ग पर बलुआ शमशेर शाही के पास घेराबंदी कर वाहनों चेकिंग में शुरू कर दी। इसी दौरान पटहेरिया हाईवे की तरफ से एक कंटेनर आता दिखा। पुलिस ने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान कंटेनर से चालक सहित तीन लोग गन्ने के खेत में जाकर छिप गए। इसके बाद खेत की तरफ पुलिस को आता देख तस्करों ने गन्ने की आड़ से दोबारा फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने कांबिंग कर जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में कंटेनर चालक समेत तीनों तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायल तस्करों की पहचान जब्बार निवासी भवन थाना शमशाबाद जिला आगरा, फैजान निवासी घेर मरदानं खां थाना कोतवाली जनपद रामपुर और नईम निवासी काशीपुर थानागंज, रामपुर के रूप में हुई। पुलिस तीनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने तीनों को प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पुलिस अभिरक्षा में इनका इलाज चल रहा है।
उधर कंटेनर को कब्जे में लेकर 26 गोवंश को पुलिस ने मुक्त कराया। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 315 बोर का तीन तमंचा, छह जिंदा कारतूस, छह खोखा, दो हजार रुपये नगद, एक बांका, एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर रामपुर से पश्चिम बंगाल ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।