{"_id":"6217c9bfeed1b75c275ad5ec","slug":"three-arrested-with-two-stolen-bikes-kushinagar-news-gkp428040321","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
अहिरौली बाजार के थानेदार विवेकानंद यादव ने बताया कि स्थानीय बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर शाम वाहन की चेकिंग की जा रही थी। दो बाइक पर तीन युवक जाते दिखे। उन्हें रोककर कागजात मांगे गए, लेकिन वे बाइक की कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की बाइक होना कबूल किया। इनकी पहचान गोरखपुर जिले के गांव हट टोला निवासी जवाहिर प्रसाद (23), गोरखनाथ थाना क्षेत्र गांव बनकटवा निवासी आकाश साहनी (19) और अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के गांव पिपरा निवासी दीपक शर्मा (19) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद