{"_id":"697a7488b26ed0091c0b41d8","slug":"those-who-take-the-injured-to-the-hospital-within-an-hour-will-be-rewarded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153613-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घायल को एक घंटे में अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घायल को एक घंटे में अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे पुरस्कृत
Thu, 29 Jan 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को परिवहन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा नियम और राहगीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कहा कि यदि कोई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर (एक घंटा) के भीतर निकटतम चिकित्सालय पहुंचाकर उसका जीवन बचाने में सहयोग करता है तो उसे राहवीर योजना के तहत 25 हजार की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिय जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी से होती है। यदि सभी लोग सड़क सुरक्षा नियम जैसे हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, यातायात नियमों का सम्मान और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सभी लोग सड़क सुरक्षा नियम जैसे हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें।