फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar elder strangled to death in Saudi Arabia, in Pakistani custody

Kushinagar News: सऊदी अरब में कुशीनगर के बुजुर्ग की गला काटकर हत्या, पाकिस्तानी हिरासत में

Fri, 02 Oct 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar elder strangled to death in Saudi Arabia, in Pakistani custody
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। रामकोला क्षेत्र के रोवारी गांव निवासी 65 वर्षीय अनवर अंसारी की सऊदी अरब की राजधानी रियाद में गला काट कर हत्या कर दी गई है। सोमवार को उनकी सिर कटी लाश उनके कमरे में मिली। मामले में रियाद पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। हत्या का कारण पता नही चला है।
विज्ञापन


अनवर के भाई अकबर अंसारी ने बताया कि रियाद में ही रहने वाले कुशीनगर के एक व्यक्ति के माध्यम से भाई की हत्या की जानकारी मिली। रियाद में उनके दो और भाई रहते हैं। वह शुक्रवार को मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अकबर ने बताया कि अनवर करीब तीस साल से सऊदी अरब में काम कर रहे थे। करीब एक साल की घर पर रहने के बाद इस बार जून में फिर सउदी अरब के अबहा शहर गए थे। वहां वह एक ठेकेदार (कफील) के साथ बुलडोजर चालक के रूप में कार्यरत थे। करीब एक महीने पहले ठेकेदार का काम खत्म हो गया तो ठेकेदार ने भारत लौटने या कहीं और काम करने की मंजूरी दे दी। इसके बाद अनवर रियाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबर ने बताया कि रविवार रात को अनवर की बात परिवार वालों से हुई थी। कहा कि कुछ पैसे फंसे हैं मिल जाएंगे तो उमरा के लिए जाउंगा। किसी से कोई विवाद जैसी कोई बात नहीं थी।

सोमवार को रियाद में ही रहने वाले कुशीनगर के एक युवक के परिजन के माध्यम से अनवर की उनके कमरे में खून से लथपथ लाश मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार ने रियाद में रहने वाले अनवर के दो भाइयों अनस मोहम्मद और असगर अली काे घटना की जानकारी दी।

असगर सोमवार को ही मौके पर पहुंच गए। वहां उन्हें एक यमन का नागरिक मिला। उसने बताया किक रियाद पुलिस ने हत्या के मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है।


अनवर के बेटे अनस के मुताबिक, रियाद में संपर्क करने पर भाषा की समस्या के कारण परिवार को घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। अनवर की पाकिस्तान और यमन के नागरिकों से किस तरह मुलाकात हुई और उनके बीच क्या संबंध थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed