फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People protest against power outage

Kushinagar News: बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
People protest against power outage
पकड़ियार बाजार। स्थानीय गांव में दो 12 केवीए के ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके चलते बीते दो सप्ताह से करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गया। इससे नाराज गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। लोगाें ने चेताया की यदि दो दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए, तो गांव में अनशन शुरू करेंगे।गांव के मस्जिद टोला और सचिवालय टोले में 12-12 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन्हीं दोनों ट्रांसफार्मरों से करीब 50 घरों में बिजली की आपूर्ति होती है। पिछले दिनों दोनों ट्रांसफार्मर जल गए। इसके बाद उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र सपहा पहुंचकर और टेलीफोन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। विभागीय जिम्मेदारों ने दो दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। रात में अंधेरा रहने के कारण जहरीले और बरसाती कीड़ों का डर बना रहता है। गांव कुन्ती, सुशीला, उर्मिला, सुरसती और कमलावती ने बताया कि अब मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता है। ऐसे में मोमबत्ती जलाकर रात गुजारनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज कराने के लिए दूसरे टोले में जाना पड़ता है। शाम होते ही छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगती है। इस दौरान जफूरल्लाह, रानू, अशोक, दीपू, उमेश, गोबरी, कपिलदेव, नंदलाल, रामश्रय, धनई, शैलेश, महंथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed