फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP State President Shyam Lal Pal to visit Ramkola on the 6th.

Kushinagar News: छह को रामकोला आएंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल

Fri, 02 Oct 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
SP State President Shyam Lal Pal to visit Ramkola on the 6th.
पडरौना। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल छह अक्तूबर को रामकोला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद करेंगे। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर होने वाली बैठक में संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय में पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, राजेश प्रताप राव बंटी, विक्रमा यादव, विजेंद्र पाल यादव बब्लू, राजेंद्र यादव मुन्ना, पुरंदर प्रताप यादव और जवाहर लाल गौतम ने भी विचार रखे। संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नियामत अली, चंद्र प्रकाश यादव, अधिवक्ता चंद्र प्रकाश मिश्रा, पंडित वेद प्रकाश मिश्रा, हीरा प्रसाद, कैलाश चंद कन्नौजिया, महत्तम प्रसाद, भोला यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed