फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kaptanganj sugar mill ready to reopen

Kushinagar News: चार साल से बंद कप्तानगंज चीनी मिल को फिर चलाने की तैयारी

Fri, 02 Oct 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kaptanganj sugar mill ready to reopen
कप्तानगंज। चार साल से बंद कप्तानगंज चीनी मिल में एक बार फिर मशीनों की खड़खड़ाहट सुनाई देने की उम्मीद जगी है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2027-28 में मिल को दोबारा संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खराब मशीनरी को बदलने और जरूरी मरम्मत के लिए करीब 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रबंधन के अनुसार धन की व्यवस्था की जा रही है और नवंबर के प्रथम सप्ताह से काम शुरू कराने की योजना है। कप्तानगंज चीनी मिल में पेराई सत्र 2021-22 में फरवरी में पेराई पूरी हुई थी। इसके बाद किसानों के गन्ने का पूरा भुगतान कर दिया गया था। आर्थिक संकट के कारण अगले पेराई सत्र में मिल का संचालन शुरू नहीं हो सका। तभी से मिल बंद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चीनी मिल के उपाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने उपमहाप्रबंधक प्रशासन विनोद कुमार श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक तकनीकी शिव गोविंद श्रीवास्तव और शिशुपाल शृंखला के साथ मिल परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लंबे समय से बंद मशीनरी की स्थिति देखी और खराब इकाइयों को चिह्नित किया। बताया कि मिल को दोबारा चालू करने के लिए करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। इसकी व्यवस्था प्रबंधन स्तर से की जा रही है। नवंबर के प्रथम सप्ताह से खराब मशीनरी को बदलने और मरम्मत का काम शुरू कराने की तैयारी है। योजना के अनुसार काम पूरा होने पर पेराई सत्र 2027-28 में मिल का संचालन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिल प्रबंधन किसानों को गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। प्रबंधन की विभिन्न इकाइयों में कप्तानगंज चीनी मिल को महत्वपूर्ण यूनिट माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed