फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inauguration of a photo exhibition based on Gandhi's life

Kushinagar News: गांधी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

Fri, 02 Oct 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of a photo exhibition based on Gandhi's life
कुशीनगर। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में उनके जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. लोकरत्न शुक्ल ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर युवाओं को गांधी के जीवन-दर्शन, विचारों और आदर्शों से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े दुर्लभ छायाचित्र लगाए गए हैं।
विज्ञापन

संग्रहालयाध्यक्ष ने दर्शकों को प्रदर्शित छायाचित्रों और उनके विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी दो अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस दौरान लोग गांधी के जीवन और उनके विचारों से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को छायाचित्रों के माध्यम से जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संग्रहालय के कर्मचारियों के साथ तरुण शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, दिनेश दुबे, मुन्नालाल यादव, गोविंद यादव, ललित, कमला देवी, कालिंदी चतुर्वेदी समेत स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed