फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves ran away with a truck parked for repairs, were caught using GPS

Kushinagar News: मरम्मत के लिए खड़ा ट्रक लेकर भागे चोर, जीपीएस से पकड़े गए

Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves ran away with a truck parked for repairs, were caught using GPS
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे के हाईवे स्थित हरिहरपुर के समीप बॉडी मेकर के दुकान पर ट्रक मरम्मत के लिए दस दिन पूर्व ट्रक छोड़ कर चाबी साथ लेकर चले गए। सोमवार रात करीब नौ बजे कुछ चोर ट्रक लेकर समउर बाजार के रास्ते बिहार की ओर लेकर भागने लगे। ट्रक में लगे जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से ट्रक मालिक को ट्रक के बिहार की ओर जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रक मालिक कुछ परिचित लोगों के साथ ट्रक का पीछा करने लगे और ट्रक चोरी कर ले जाने वाले तीन चोरों को ट्रक सहित बिहार के बथुआ बाजार के समीप पकड़ लिया। इस दौरान ट्रक चोर मारपीट करने लगे। एक चोर ट्रक मालिक के पकड़ में आ गया। इसके बाद ट्रक लेकर वापस लौटे और तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी। सेवरही थाना क्षेत्र के गणेशापट्टी निवासी निरंजन गुप्ता ट्रक से व्यापार करते हैं। निरंजन गुप्ता ने ट्रक खरीद कर चलवाने के लिए तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कलहुआड़ी टोला निवासी अपने रिश्तेदार प्रदीप गुप्ता को दे दिया। प्रदीप ट्रक से व्यापार व उसके रख रखाव का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

प्रदीप गुप्ता ने ट्रक के बॉडी की मरम्मत के लिए तमकुहीराज कस्बे के हाईवे स्थित हरिहरपुर के समीप एक बॉडी मेकर के दुकान पर करीब दस दिन पूर्व ट्रक खड़ा कर चाबी अपने साथ लेकर चले गए। इसी दौरान सोमवार रात करीब नौ बजे कुछ लोग मरम्मत की दुकान से ट्रक चोरी कर बिहार की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगे जीपीएस ट्रेकिंग के माध्यम से मोबाइल पर ट्रक के स्टार्ट होने की जानकारी ट्रक को स्वामी हुई। जानकारी के बाद ट्रक स्वामी वाहन का पीछा करने लगे। ट्रक बिहार के बथुआ बाजार के समीप तीन चोरों के साथ पकड़ में आ गया। इसके बाद ट्रक सवार चोर वाहन स्वामी के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान दो चोर मौके से भाग निकले और घटना में शामिल एक चोर को पकड़ कर वाहन स्वामी अपने घर लाए और तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद तमकुहीराज पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ आई। मंगलवार शाम ट्रक स्वामी के तहरीर के आधार पर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के भरपटिया निवासी सूरज कुशवाहा, बजरंगी, रामचंद्रपुर निवासी खुर्शेद व एक अज्ञात के खिलाफ मंगलवार को तमकुहीराज पुलिस को तहरीर सौंप कारवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई में जुटी है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed