{"_id":"67ba17009183810b4300d9b5","slug":"there-is-danger-to-life-as-well-as-health-yet-dj-business-is-growing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132486-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेहत के साथ जान को भी खतरा फिर भी बढ़ता जा रहा डीजे का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेहत के साथ जान को भी खतरा फिर भी बढ़ता जा रहा डीजे का धंधा
Sat, 22 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली में डीजे पर डांस को लेकर सुलगी आग और फिर चाकूबाजी में दुलहन के बड़े भाई हत्या कर दी गई। यह कोई जिले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले खड्डा, तुर्कपट्टी, तमकुही और अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
आधुनिक समाज में डीजे के ट्रेंड के बीच कानफाड़ू आवाज और आर्केस्ट्रा के अश्लील गीतों पर आसपास लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस मामले में सबकुछ जानने के बाद भी अनजान बनी पुलिस चैन की नींद सो रही है। डीजे से सेहत के साथ जान को भी खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी यह धंधा बंद नहीं हो पा रहा है।
कभी बगैर शहनाइयों के अधूरे माने जाने वाले विवाह कार्यक्रम अब बिना डीजे के शोर के पूरे नहीं होते। डीजे की कानफाड़ू आवाज के बीच लोग जमकर रात भर थिरकते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी ऑर्केस्ट्रा का ट्रेंड है, जहां अश्लील गीतों के बीच लोग नशे के धुत्त डांस करते हैं। हाटा के पैकौली में भी यही हुआ। दुलहन पक्ष ने डीजे बंद कराया तो बरातियों ने नाराजगी जताई। विरोध की आग ऐसी भड़की कि इसमें दुल्हन के भाई की जान चली गई।
विज्ञापन
उधर, मंदिर-मस्जिद से भोर में लाउड स्पीकर उतरवाने वाली पुलिस 10 बजे रात के बाद बजने वाले डीजे के शोर को रोकने के लिए शिकायत, तहरीर और फोन का इंतजार कर चैन की नींद सोती है। अगर कोई बड़ी घटना होती है तो भी पुलिस डीजे संचालकों, ऑर्केस्ट्रा संचालकों पर कार्रवाई करने से भी परहेज करती है।
इन दिनों लगातार मांगलिक कार्यक्रमों के बीच देर रात तक डीजे की धुन सुनाई दे रही है। प्रबुद्ध जनों का मानना है कि पुलिस की निष्क्रियता से रात 10 बजे के बाद डीजे बज रहे हैं। अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो एक अंतराल पर ऐसे हादसे होते रहेंगे और पुलिस धर-पकड़ के नाम पर छिटपुट कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरती रहेगी।
सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाना है। पूर्व में इसके लिए डीजे संचालकों और मैरिज हाॅल वालों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
नशा,तमंचा और फायरिंग में समझते हैं शान : शादियों में डीजे की कानफाड़ू आवाज और ऑर्केस्ट्रा में अश्लीलता के बीच युवक नशे में धुत्त रहते हैं। इस बीच वह क्या करते हैं, उन्हें समझ नहीं आता। शान के चक्कर में कोई तमंचा लहराता है तो कोई हवाई फायरिंग करने से भी गुरेज नहीं करता है। दिसंबर 2022 में खोटही हरदी छपरा गांव में एक शादी समारोह में एक युवक ने डीजे पर डांस करने के दौरान अपनी कमर में खोसा हुआ तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। डांस का वीडियो बना रहे युवकों ने तमंचा लहराने का वीडियो भी वायरल कर दिया। जुलाई 2022 में भी जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में बरात में नर्तकी के साथ नाचने से मना करने पर एक युवक ने उत्पात मचाया। पिकअप पर चढ़कर उसने नर्तकी से बदसलूकी की। लोगों ने विरोध जताया तो तमंचा लहराने लगा था।