{"_id":"60da13fa8ebc3ebf4950d934","slug":"the-youth-was-attacked-with-a-shovel-in-the-dispute-of-cutting-the-weed-kushinagar-news-gkp399886849","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ काटने के विवाद में युवक पर फावडे़ से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ काटने के विवाद में युवक पर फावडे़ से हमला
विज्ञापन

समउर बाजार(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के पिपराकनक गांव के हसनपुरा टोला के दो युवकों में मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर फावड़े से हमला कर दिया, वह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि पिपराकनक गांव के हसनपुरा टोला निवासी 25 वर्षीय रजीबुल्लाह और 42 वर्षीय एकबाल के बीच रविवार शाम को मेड़ काटकर खेत से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि रजीबुल्लाह ने एकबाल पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे एकबाल के कमर के नीचे का हिस्सा जख्मी हो गया। गंभीर रूप से घायल एकबाल खून से लथपत होकर चीखने लगा। यह देख रजीबुल्लाह वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाया तो वह एक व्यक्ति के घर में छिप गया। ग्रामीणों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। घायल युवक को फाजिलनगर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। युवक को थाने लाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।