फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man committed suicide by hanging himself, there was outcry

Kushinagar News: फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, मची चीख-पुकार

Fri, 12 Sep 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself, there was outcry
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी सहोदर पट्टी गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की वजहों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
सहोदर पट्टी निवासी 30 वर्षीय जमालुद्दीन पुत्र नसरुद्दी एक पिकअप चलाता था। बुधवार की देर शाम को वह घर आया और पत्नी से भोजन बनाने को बोलकर अपने कमरे में चला गया। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद भी हुआ था। जब भोजन बन गया तो उसकी पत्नी बुलाने गई तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। घरवाले दरवाजा तोड़े तो अंदर वह फंदा से लटका मिला। सूचना पर पुलिस आई और शव को नीचे उतरवाया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी आई और साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने किस वजह से आत्महत्या किया घरवाले नहीं बता पा रहे हैं। उसके तीन बच्चे हैं। एसओ आलोक यादव ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed