फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The team of engineers arrived kachari tola

कचहरी टोला पहुंची अभियंताओं की टीम

Thu, 23 Jun 2016 12:06 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 23 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 The team of engineers arrived kachari tola
दो सदस्यीय पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की टीम कचहरी टोला पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
अहिरौलीदान गांव के कचहरी टोले पर गंडक के कटान से प्रभावित लोगों के घरों का सर्वे करने बुधवार को दो सदस्यीय पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की टीम पहुंची। टीम ने कटान और इसके चलते तोड़े जा रहे पक्के घरों को देखा और अपनी रिपोर्ट तैयार की। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
विज्ञापन


कचहरी टोले के सामने पिछले साल से ही गंडक कटान कर रही है। पूर्व में जलस्तर कम होने पर कटान बंद हो गया था। परंतु बीते शुक्रवार को जैसे ही डिस्चार्ज 50 हजार क्यूसेक से ऊपर पहुंचा कटान फिर शुरू हो गया। इसके कारण बहुत से लोग बंधे पर शरण लिए हुए हैं। वहीं कई लोग अपना पक्का मकान भी तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रमुखता से खबर को प्रकाशित करने के बाद डीएम मौके पर पहुंचे थे और लोगों को मदद का भरोसा दिलाया था। बुधवार को दोपहर में पीडब्ल्यूडी के दो जेई सुशील कुमार सिंह एवं प्रिंस मौर्य कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ कचहरी टोले पर पहुंचे और कटान स्थलों का जायजा लिया। इस टीम ने कटान से प्रभावित 15 परिवारों की भी सूची बनाई। जेई सुशील कुमार सिंह ने बताया कि नदी की कटान से साधू सिंह, कमल सिंह, बलिस्टर गौड़, बंदा लाल सिंह, राजालाल सिंह, अदालत गौड़, ध्रुव यादव, हरगोविंद सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, हीरा सिंह, राजाराम सिंह, जनकदेव यादव, मोहन लाल यादव, कपिल सिंह एवं दिलीप सिंह के मकान  प्रभावित हुए हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण करने पहुंची इस टीम के संबंध में सपा नेता अरविंद सिंह का दावा है कि  बीते दिनों पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय ने मौके का निरीक्षण करने के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया था। उसी का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग की यह टीम पहुंची थी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह, कृष्ण सिंह, सतेंद्र सिंह सहित गांव तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed