{"_id":"6a6d0d62fc29056ed404c503","slug":"the-sun-was-consecrated-with-water-from-151-rivers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164853-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 151 नदियों के जल से किया गया सूर्य का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 151 नदियों के जल से किया गया सूर्य का अभिषेक
Sat, 01 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
सूर्य प्राकट्य उत्सवके अवसर पर 5निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व अन्य।संवाद
- फोटो : स्वयं
तुर्कपट्टी। गुप्तकालीन सूर्य मंदिर में शुक्रवार को तीन दिवसीय सूर्य प्राकट्य उत्सव का समापन 151 नदियों के जल से भगवान सूर्य के जलाभिषेक, हवन-पूजन और महाभंडारे के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मयंकेश्वर शरण सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री ऋषिकांत राय, शिवजी महाराज आदि ने देश के विभिन्न हिस्सों से लाए गए 151 नदियों के जल से भगवान सूर्य का अभिषेक किया और हवन-पूजन में भाग लिया।
प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सनातन संस्कृति के ध्वज तले ही समाज में सुख-समृद्धि और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सनातन समाज की एकजुटता से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील की।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, स्वामी दिव्य सागर, भदंत महेंद्र महाथेरो और कनकेश्वरी नंद गिरी समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व आजमगढ़ के चंद्रमा ऋषि आश्रम से वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या होते यात्रा सीपीआईसी छहूं पहुंची। यहां से 5101 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा निकाली, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। तुर्कपट्टी में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में नगर पालिका कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, प्रियेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।
-
विद्यालय में बच्चों का बढ़ाया उत्साह
रुदवलिया स्थित जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के स्वागत से प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान अभिभूत नजर आए। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें आशीर्वाद दिया और बिस्किट वितरित किए। विद्यालय के शिक्षकों से बातचीत के दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विद्यालय परिवार की सराहना की।

सूर्य प्राकट्य उत्सवके अवसर पर 5निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व अन्य।संवाद- फोटो : स्वयं