फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The shopkeeper raped the girl for two months on the pretext of marriage

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर युवती से दो माह तक दुकानदार ने किया दुष्कर्म

Fri, 04 Aug 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper raped the girl for two months on the pretext of marriage
-पुलिस ने दुकानदार पर दर्ज किया केस, विरोध करने पर मांग में भरा था सिंदूर
विज्ञापन

-युवती ने शादी का बनाया दबाव तो मुकर गया दुकानदार, दुकान बंदकर हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। दुकान पर काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक दुकानदार ने दो माह तक दुष्कर्म किया। युवती ने शुरू में इसका विरोध किया तो मांग में सिंदूर भर दिया। शादी के लिए दबाव बनाने पर मुकर गया और युवती को दुकान से खदेड़ दिया। पुलिस ने दुकानदार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दुकान बंदकर फरार दुकानदार की तलाश कर रही है।

तमकुहीराज बाजार में थाना क्षेत्र के डुभा गांव निवासी रितेश कुमार की रेडिमेड कपड़े की दुकान है। कस्बे के एक वार्ड की 21 वर्षीय युवती काम करती थी। आरोप है कि दुकानदार युवती से मोबाइल पर काफी देर तक रात को बात करता था। 29 मई को दुकानदार युवती को घर पर भोजन बनाने की बात कहकर ले गया और नशीली दवा देकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। युवती जब होश में आई और इसका विरोध की तो मांग में सिंदूर भर दिया और शादी करने का आश्वासन दिया। युवती को दुकानदार कुशीनगर के एक होटल में कई बार ले गया और दुष्कर्म किया। 18 जुलाई तक दुकानदार मोबाइल पर युवती से बात करता था। युवती जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो दुकानदार टाल मटोल किया। जिद पर अड़ी तो दुकानदार उसे दुकान से भगा दिया और शादी नहीं करने की बात कही। पुलिस से शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पुलिस इस मामले में दुकानदार पर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी दुकानदार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed