{"_id":"68965632a002ca07200b578d","slug":"the-shiva-temple-resonated-with-the-chanting-of-har-har-mahadev-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143131-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सावन के अंतिम शुक्रवार को नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसरों में मेले जैसा माहौल रहा।
श्रावण मास के अंतिम शुक्रवार को जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र, मंदार, शमी पत्र, पुष्प, गुड़, चंदन, अक्षत और गंगाजल आदि अर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा की। दोपहर बाद कई शिवभक्तों ने शिवालयों में रुद्राभिषेक किया। कुबेरस्थान मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में सावन के अंतिम शुक्रवार को शिव मंदिरों मे सुबह से ही भगवान शिव की पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवालयों में हर हर महादेव व बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। कई श्रद्धालुओं ने बांसी व गंडक नदी में पवित्र स्नान किया और नदी का पवित्र जल भर कर शिव मंदिरों मे पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। शिव भक्तों ने नदी के पवित्र जल, दुग्ध, दही, शहद, भांग, धतूरा, वेलपत्र, धूप, चंदन सहित अन्य पूजन सामग्रीयों से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।