फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The shelter at the checking barrier was set on fire; the SP has initiated an investigation.

Kushinagar News: चेकिंग बैरियर का छप्पर जला, एसपी ने शुरू कराई जांच

Fri, 16 Jan 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The shelter at the checking barrier was set on fire; the SP has initiated an investigation.
पडरौना। पशु तस्करों पर नकेल कसने को एसपी द्वारा बिहार बॉर्डर के पचरुखिया में स्थापित कराये गए चेकिंग बैरियर का छप्पर जल गया है। कुबेरस्थान के थानेदार का कहना है कि बुधवार की शाम को करीब सात बजे वहां जलाए गए अलाव की चिंगारी से आग लगी थी। वहीं स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि इसे अराजक तत्वों ने जानबूझ कर जलाया है। छप्पर कैसे जला इसकी जांच की जिम्मेदारी एसपी ने एएसपी सिद्धार्थ वर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने जिले में बिहार बॉर्डर से जुड़े सभी रास्तों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए चेकिंग बैरियर स्थापित कराए हैं। जिले में ऐसे करीब 50 से अधिक बैरियर बनाए गए हैं। जहां रात में संबंधित थाने से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाती है। पचरुखिया में भी चेकिंग बैरियर बनाया गया है। वहां चौकीदारों व स्थानीय लोगों की मदद से एक छप्पर बनाया गया था। ठंड के दिनों में पुलिसकर्मी वहीं ड्यूटी करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में छप्पर संदिग्ध हाल में जल गया। कुबेेरस्थान के थानेदार संदीप सिंह ने इस संबंध में बताया कि शाम को सात बजे के आसपास वहां अलाव की चिनगारी से आग लगी थी। चौकीदारों से इसकी सूचना मिली थी। रात में ड्यूटी पर गए पुलिसकर्मियों ने वहां राख आदि की सफाई करा दी गई है। छप्पर की जगह वहां मजबूत टिन या एसबेस्डस शेड लगवा दिया जाएगा, ताकि रात में ड्यूटी करने वालों को ठंड में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed