फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Shatachandi Mahayajna begins with a Kalash Yatra.

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

Sat, 04 Apr 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Shatachandi Mahayajna begins with a Kalash Yatra.
मथौली। क्षेत्र विशुनपुरा गांव के बावन जलपा माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर से निकाली कलश यात्रा चिऊरापाली, खैरेटवा, बहुआस, होते हुए मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह स्थित महाराणा प्रताप नगर के मां सिहासनी देवी मंदिर पहुंची। वहां मंदिर परिसर स्थित तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पंडित जितेंद्र पाठक के विधिविधान से कलश का पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। इसके बाद नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दिन में प्रवर्चन और रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील कुमार, फुलेना सिंह, दिवाकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, विवेक गुप्ता, जनार्दन सिंह, संदीप, सुधीर, धर्मेंद्र, सोनू कन्नौजिया, मोनू राय, भोलू यादव, बृजभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed