{"_id":"67a3b38ef9682443eb081347","slug":"the-road-will-be-widenedthe-traffic-system-will-be-easier-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131588-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौड़ी होगी सड़क...सुगम होगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौड़ी होगी सड़क...सुगम होगी यातायात व्यवस्था
Thu, 06 Feb 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। लक्ष्मीगंज चौराहे से पकड़ियार तक 12.7 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने की स्वीकृति शासन से मिल गई है। यह सड़क 5.50 मीटर चौड़ी होगी। इस पर 18.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसको लेकर लक्ष्मीगंज व्यापारियों में खुशी की लहर है। यह सड़क खराब होने के कारण व्यापारियों की दुकान बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी। इसके लिए व्यापारियों ने आंदोलन भी किया था। सड़क की स्वीकृति के बाद व्यापारियों व लोगों में खुशी की लहर है। इस सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा।
10 वर्षों से यह खराब सड़क खस्ता हाल में है। इसको लेकर व्यापारी परेशान थे। व्यापारी इस सड़क को बनाने के लिए पहले धरना-प्रदर्शन व आंदोलन भी कर चुके हैं। सड़क खराब होने के कारण व्यापारियों की दुकान बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी। इससे लक्ष्मीगंज बाजार होते हुए रामपुरा भाठ, हरपुर माफी, विजय पुर समेत करीब 50 गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। नेबुआ नौरंगिया मार्ग से भी यह सड़क जुड़ जाएगी। इससे बिहार की राह आसान होगी।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और लक्ष्मीगंज व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज पोद्दार ने बैठक कर सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विनय प्रकाश गोंड को बधाई दी।