फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The regiment in which Major Amiya Tripathi

Kushinagar News: पिता की ही रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुए कुशाग्र

Mon, 11 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
The regiment in which Major Amiya Tripathi
लेफ्टिनेंट बनने के बाद राज्यवर्धन स्टेडियम में अपने परिवार के साथ कुशाग्र।
पिता की ही रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुए कुशाग्र
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। जिस रेजिमेंट में मेजर अमिय त्रिपाठी ने देश के लिए प्राण की आहुति दी थी, उसी रेजिमेंट में उनका बेटा 19 वर्ष बाद सैन्य अधिकारी बन गया है। यह कोई भाग्य से पाया गया पिता का स्थान नहीं, इस रेजिमेंट को पाने के लिए कुशाग्र ने अथाह मेहनत की। उन्हें, जब रेजिमेंट चुनने की बारी आई तो, अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के उद्देश्य से उसी 19 सिख रेजिमेंट को चुना।
मोक्ष और ज्ञान की भूमि गया ओटीए (आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी) में शनिवार को 24वीं पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी आयोजित हुई। इसके बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में देश को 121 जेंटलमैन सैन्य अधिकारी मिले। इसमें जिले के भेलया चंद्रौटा के शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी के इकलौते पुत्र कुशाग्र त्रिपाठी ने भी शामिल रहे। कुशाग्र गया में चार वर्ष से प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने आर्मी में टेक्निकल इंजीनियरिंग परीक्षा उत्तीर्ण की थी। शहीद अमिय त्रिपाठी के भाई और कुशाग्र के चाचा अजय त्रिपाठी ने बताया कि छोटी उम्र में कुशाग्र के पिता शहीद हो गए। वे सिख रेजिमेंट के 19वीं बटालियन में तैनात थे। मां के दृढ़ निश्चय से कुशाग्र ने उसी सिख रेजिमेंट में खुद को स्थापित किया, जहां उसके पिता के सपने अधूरे थे। कुशाग्र को यह मुकाम मिलने से पूरे परिवार को खुशी है।
विज्ञापन



0000



परेड के बाद कंधे पर लगा बैच तो छलक पड़े परिजनों के आंसू



गया के राज्यवर्धन स्टेडियम में आयोजित परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी के दौरान कुशाग्र का पूरा परिवार इस पल को अपने आंखो में बसाने के लिए मौजूद था। जब कुशाग्र के कंधे पर बैच लगा, तो सभी के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। वहां मौजूद अजय त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, स्मिता त्रिपाठी, उत्कर्ष त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, सत्यम त्रिपाठी, अदिति त्रिपाठी, अनुप्रिया त्रिपाठी अन्य सभी परिजन कुशाग्र के परेड के दौरान भावुक हुए जा रहे थे। भारतीय सेना का गौरव पदक मिला, तो सबकी आंखें नम हो गईं। कुशाग्र के इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी स्मारक संस्थान के शत्रुमर्दन प्रताप शाही, राजन शुक्ला, विनीत बांटी, पंकज ओझा आदि ने इस उपलब्धि को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



00000

सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed