{"_id":"694ee690237216ed4602584a","slug":"the-prayagraj-team-reached-the-final-after-defeating-the-host-team-padrauna-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151524-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेजबान पडरौना को हराकर फाइनल में पहुंची प्रयागराज की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेजबान पडरौना को हराकर फाइनल में पहुंची प्रयागराज की टीम
Sat, 27 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।संवाद
पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से स्वर्गीय कृष्णा साहा और स्वर्गीय विमलेश मल्ल की स्मृति में 18वें वर्ष आयोजित ऑल इंडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन शुक्रवार को ग्रुप-बी का दूसरा सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें मेजबान पडरौना क्रिकेट क्लब को 99 रन से पराजित कर प्रयागराज की टीम फाइनल में पहुंची। प्रयागराज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट और 21 रनों का योगदान देने वाले अजय यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
प्रयागराज टीम के कप्तान नितिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज अभिनव और गौरव पाठक ने तेज शुरूआत की और दोनों के बीच 33 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी भी हुई। 47 के स्कोर पर अभिनव के रूप में पहला विकेट गिरा तो इसके बाद खेलने आये गुलशन वर्मा भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। रामानंद और गौरव पाठक के बीच हुई साझेदारी की बदौलत टीम का स्कोर बढ़ता चला गया। जब इन दोनों का विकेट गिरा तो अन्य बल्लेबाज पडरौना के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके और सस्ते में विकेट गंवाते चले गए। 24वें ओवर की गेंदबाजी में प्रयागराज की टीम 190 के स्कोर पर आलआउट हो गई।
इसमें रामानंद ने 35 गेंदों में 54 रन, अभिनव ने 20 गेंदों में 34 रन, गौरव पाठक ने 34 गेंदों में 24 रन, अजय यादव ने 17 गेंदों में 21 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, पडरौना की तरफ गेंदबाजी करते हुए किशन साहा ने चार, मल्लू ने दो, दिग्विजय, सुजीत, गुरुवीर और मेहताब ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। महज 30 रन के स्कोर पर मेजबान टीम पडरौना के छह विकेट गिर गए। इसके बाद पूरी टीम दबाव में आ गई। मध्यक्रम और निचलेक्रम में खेलने वाले बल्लेबाज भी सस्ते में विकेट गंवाते गए। 18वें ओवर की गेंदबाजी में पडरौना की टीम 91 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई।
विज्ञापन
इसमें मल्लू चौरसिया ने 10 गेंदों में 22 रन, गुरुवीर ने 18 गेंदों में 20 रन, अमन तिवारी ने 25 गेंदों में 15 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका। दूसरी तरफ, प्रयागराज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजय और नितिन ने तीन-तीन, गौरव ने दो, प्रियांशु और अंकित ने एक-एक विकेट हासिल किया।
प्रयागराज ने 99 रनों से मैच जीतकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। इससे पूर्व पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवशरण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान सतीश साहा, समशेर मल्ल, पाली चौरसिया आदि मौजूद रहे।