फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Peepal tree that fell in a storm two years ago has become straight... worship has started.

Kushinagar News: दो वर्ष पूर्व आंधी में गिरा पीपल का पेड़ हो गया सीधा...पूजा शुरू

Fri, 06 Mar 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The Peepal tree that fell in a storm two years ago has become straight... worship has started.
रायपुर में पिपल की पेड खड़े होने के बाद पूजा करतीं महिला ।स्रोत-सोशल मीडिया
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर खास गांव के टोला रंगपुर के पश्चिम स्थित किसान के खेत में गिरा पुराना पीपल का सूखा वृक्ष एकाएक खड़ा हो गया। इसको क्षेत्र के लोग दैवीय बताकर पूजा अर्चन करने लगे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वृक्ष करीब दो वर्ष पूर्व आई आंधी की चपेट में आकर गिर गया था। तब से यह खेत में ही पड़ा हुआ था। बुधवार को जब ग्रामीण खेत की ओर जाने वाले रास्ते से होकर गुजर रहे थे, तो अचानक उनकी नजर उस सूखे वृक्ष पर पड़ी। देखते ही देखते यह बात गांव में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। किसी रहस्य की आशंका को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। गांव के प्रदीप दुबे, गोविंद, रामचंद्र, राजू, लल्लन, मंटू, महेश, अच्छेलाल, राजा, अशोक, नागेंद्र, सुभाष आदि ने बताया कि यह पुराना पीपल का पेड़ करीब दो साल पहले आंधी में गिर गया था। उस समय कुछ लोगों ने इसकी सूखी टहनियां काटकर अपने उपयोग के लिए उठा ले गए थे।
विज्ञापन

इधर, कुछ महिलाओं ने इस सूखे वृक्ष को चमत्कार मानते हुए उसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। महिलाओं का कहना है कि पेड़ से जुड़ी कुछ असामान्य बातों को लेकर गांव में चर्चा है, जिससे लोगों की आस्था जुड़ती जा रही है। हालांकि गांव के कई लोग इसे सामान्य प्राकृतिक घटना मान रहे हैं। उनका कहना है कि आंधी में पेड़ का गिरना स्वाभाविक है। इसमें किसी प्रकार का रहस्य नहीं है। बावजूद इसके, जिज्ञासा और आस्था के चलते ग्रामीणों की भीड़ लगातार मौके पर पहुंच रही है। फिलहाल यह सूखा पीपल का पेड़ पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस संबंध में डीएफओ वरूण सिंह ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed