{"_id":"66f6d112a00519df2d0fc6ab","slug":"the-manager-had-fabricated-the-story-of-robbery-to-grab-the-money-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123816-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रकम हड़पने के लिए मैनेजर ने गढ़ी थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रकम हड़पने के लिए मैनेजर ने गढ़ी थी लूट की कहानी
Fri, 27 Sep 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
दुदही। एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर काम करने वाला युवक रकम हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस की जांच में युवक के पास से रुपये बमराद हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में मालूम हुआ कि निजी कार्यों में रुपये खर्च होने के बाद युवक ने ऐसा किया था। इसको लेकर 24 घंटे तक पुलिस परेशान रही।
विशुनपुरा थाना के दुदही नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी आलिम अंसारी एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र जंगल नौगांवा में खोला है। केंद्र पर जंगल लुहठवा गांव निवासी राजू गौतम काम करता है। मंगलवार की देर रात बजे ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर बाइक से 2.85 लाख रुपये लेकर संचालक आलिम के बुलाने पर दुदही के एक होटल पर जाने के लिए निकला। राजू अभी बड़हरा गांव के पास पहुंचा था कि सड़क पर कर रहे एक व्यक्ति को देख बाइक की गति धीमी की।
इस दौरान गन्ने के खेत से निकले दो बदमाश राजू को धक्का दे दिए,वह बाइक लेकर सड़क पर गिर गया और रुपये से भरा बैग लेकर तीनों बदमाश फरार हो गए। इसकी जानकारी राजू ने संचालक को और अपने जानने वाले एक व्यक्ति देने के साथ डॉयल 112 पर फोन कर यही कहानी बताई थी। ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक मौके पर नहीं पहुंच सका। राजू का परिचित व्यक्ति पहुंचा था।
विज्ञापन
मौके विशुनपुरा प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह और सीओ जितेंद्र कालरा पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। अलीम के तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों पर लूट की मुकदमा दर्ज किया। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर काम करने वाला राजू गौतम काफ़ी रुपये निजी कार्य में खर्च कर दिया है। इस रुपये को रिकवर करने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र में एकत्र रुपये को हड़पने की नीयत से लूट की सूचना दी थी। राजू गौतम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।