फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The issue of land measurement involving the Railways and farmers hangs in limbo.

Kushinagar News: रेलवे और किसानों की भूमि पैमाइश का मामला अधर में

Wed, 29 Apr 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The issue of land measurement involving the Railways and farmers hangs in limbo.
पडरौना। जिले के नगर पंचायत छितौनी-पनियहवा में रेलवे और किसानों की भूमि के सीमांकन का मामला अब तक नहीं सुलझ पाया है। डीएम के आदेश और कमेटी गठन के बाद भी पैमाइश की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इसको लेकर प्रभावित किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बता दें कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छितौनी-पनियहवा के किसानों ने अपनी कृषि भूमि और रेलवे स्टेशन की भूमि के सटीक सीमांकन की मांग को लेकर सात मार्च 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को प्रार्थना-पत्र दिया था। इसे डीएम ने गंभीरता से लेते हुए एक विशेष कमेटी गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया था। लेकिन अब तक कार्रवाई की कोई जानकारी किसानों को नहीं दी गई।
विज्ञापन

प्रभावित होने वाले किसानों ने गठित कमेटी की तरफ से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी व रेलवे विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में विवादित भूमि की पैमाइश कराए जाने के लिए मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर ठोस कदम नहीं उठाया, तो हक के लिए उच्चाधिकारियों तक पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed