फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The idols brought for consecration were removed from the temple.

Kushinagar News: प्राण प्रतिष्ठा के लिए आईं मूर्तियां मंदिर से हटवाईं

Fri, 06 Feb 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The idols brought for consecration were removed from the temple.
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में चल रहे यज्ञ व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विवाद को पुलिस ने अपनी सूझबूझ से बृहस्पतिवार को मंदिर से मूर्तियां हटवाकर दूसरी जगह पर रखवा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि अब यज्ञ अधिकारियों की तरफ से निर्धारित तिथि पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में नवनिर्मित मंदिर में यज्ञ और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए थे। दोनों पक्ष अलग-अलग तिथियों पर यज्ञ कराने की जिद्द पर अड़े हुए थे। यह मामला थाने पर पहुंचा,तो दोनों पक्ष मंदिर के बजाय दूसरे स्थान पर यज्ञ कराने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

मामले में एक पक्ष बीते दो फरवरी से एक स्थल पर यज्ञ कराने लगे। इसे बीच दूसरा पक्ष मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए देवी-देवताओं का मूर्तियां पहुंचा दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद होने की आंशका से मूर्तियां मंदिर में रखने से मना करते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, पुलिस ने बृहस्पतिवार को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए रखी गई प्रतिमाओं को दूसरी जगह सुरक्षित रखवा दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेंद्र राय ने कहा कि मंदिर में मूर्तियों के होने के चलते विवाद कि स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed