फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The forest department will set up a cage to catch the tiger, the team reached the village

Kushinagar News: बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा वन विभाग, गांव में पहुंची टीम

Mon, 23 Jun 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The forest department will set up a cage to catch the tiger, the team reached the village
बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी करते वनकर्मी। संवाद 
खड्डा। क्षेत्र के कोपजंगल गांव के टोला छपिया में पांच दिन से दहशत फैलाए बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विभाग के कर्मचारी अब बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी में है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र के कोपजंगल गांव के आसपास दहशत का पर्याय बने बाघ व हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग पिंजड़ा लगाने की कवायद कर रहा है। हालांकि 20 घंटे से जानवर की कोई हरकत नहीं देखी गई है। इसके बावजूद लोगों में भय व्याप्त है। गांव के छपिया टोला में बकरे का शिकार करने व एक बकरी घायल करने और महिलाओं व एक व्यक्ति से आमना सामना होने के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

गांव आसपास के लोग घर से बाहर सरेह में अकेले निकलने में संकोच कर रहे हैं। रात के समय मवेशियों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं। लोगों की लगातार मांग के बाद वन विभाग की नींद खुली है। जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से पिंजड़ा लगाने की शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग स्थानीय ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श कर जानवर के लोकेशन के आधार पर पिंजड़े को लगाएगा। ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा, जोगिंदर कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, जहीर अली, लालू कुशवाहा, बनईं यादव, त्रिलोकी, मनोज पप्पू, रामभुआल आदि का कहना है कि जानवर के डर से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वन विभाग की टीम पिंजड़ा लगा रही है। इसके बावजूद भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed