फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The family created a ruckus by keeping the body of the lineman.

Kushinagar News: लाइनमैन का शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 04 Dec 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus by keeping the body of the lineman.
परिजनों को सांत्वना देते बिजली विभाग के अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया   
तमकुहीराज। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र केंद्र पर तैनात लाइनमैन का शव बुधवार की शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। परिजन और गांव लोग आर्थिक मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार से इंकार कर दिए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के काफी मान-मनौवल के बाद मांगे पूरी करने के आश्वासन पर शाम करीब पांच बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। तमकुहीराज कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव कोईंदी बुजुर्ग निवासी ध्रुप गोंड (45) बतौर संविदा लाइनमैन तैनात थे। मंगलवार की शाम ध्रुव एक सहयोगी संविदा लाइनमैन के साथ क्षेत्र के गाजीपुर स्कूल टोला के पास शारदा नगर में बिजली उपकेंद्र से शटडाउन लेकर सही कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उपकेंद्र पर तैनात किसी कर्मचारी ने शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति संचालित कर दी। इसके चलते बिजली पोल पर चढ़कर गड़बड़ी सही कर रहे ध्रुप हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौजूद लोग अभी उन्हें अस्पताल भेजवाने का इंतजाम कर रहे थे कि घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजने का प्रयास की तो वहां पहुंचे परिजन हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी होते ही पहुंचे तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार, एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और सीओ राकेश प्रताप सिंह ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बुधवार की शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन मांगों को लेकर अड़ गए और कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार यादव ने बताया परिजनों की मांगे मान ली गई है। तत्काल आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई गई है। पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed