{"_id":"6966a3d6522668888f0d18b7","slug":"the-eye-assistant-filed-a-complaint-in-the-hospital-scuffle-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152735-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अस्पताल में हाथापाई मामले में नेत्र सहायक ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अस्पताल में हाथापाई मामले में नेत्र सहायक ने दी तहरीर
Wed, 14 Jan 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज सीएचसी में मामूली बात पर तैनात नेत्र परीक्षण के साथ हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने उनके साथ मारपीट और आवास में घुसकर परिवार के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नेत्र परीक्षक पंकज खरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की देर शाम को वे अस्पताल के दूसरी तरफ एक किराना स्टोर पर सामान लेने के लिए खड़े थे। उसी दौरान सीएचसी में संविदा स्टाफ नर्स शीला कुशवाहा के पति व्यास कुशवाहा को लेकर आ रहे ई-रिक्शा चालक उमेश साहनी डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे व्यास और चालक उमेश चोटिल हो गए।
उन्होंने मौजूद लोगों के साथ दोनों घायलों को सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक और उसके परिजन उनसे झड़प करने लगे। विवाद बढ़ने पर ई-रिक्शा चालक और उसके साथ अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपी उनके आवास पर जाकर पत्नी और बच्चों को अपशब्द बोलते हुए अभद्रता करने लगे। इस संबंध में एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।