फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The examination center will be built in the oct eight km perimeter.

आठ किमी की परिधि में बनेगा परीक्षा केंद्र

Fri, 16 Feb 2018 12:33 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 16 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
The examination center will be built in the oct eight km perimeter.
कालेज - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। गोरखपुर विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों का एक बार फिर नए सिरे से निर्धारण कर दिया गया है। इस बार छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र उनके विद्यालय से आठ किलोमीटर की परिधि में बनाने का निर्णय लिया गया है, जबकि छात्राओं का नामांकन जिन कॉलेजों में है, वहीं परीक्षा देंगी। इसके अलावा जिन कॉलेजों में छात्राओं की संख्या 80 प्रतिशत या इससे अधिक है, वहां के छात्रों का परीक्षा केंद्र भी उसी कॉलेज में बनाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


जनपद के अधिकांश डिग्री कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने में विश्वविद्यालय परीक्षा समिति ने तरजीह दी है। परीक्षा समिति जल्द ही तिथियों की घोषणा भी कर सकती है। यूपी बोर्ड की तरह इस बार विश्वविद्यालय से संबद्घ कॉलेजों का केंद्र निर्धारण कर परीक्षा कराने का निर्देश शासन की ओर से दिया गया था। इसके लिए विश्वविद्यालय ने एक माह पूर्व ही केंद्र निर्धारण कर 14 जनवरी तक कॉलेजों से आपत्ति मांगी थी। कुछ कॉलेजों ने आपत्ति भी दर्ज कराई और स्व केंद्रीय व्यवस्था से इस सत्र में परीक्षा कराने का अनुरोध किया। इसके बाद परीक्षा समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन संजय अग्रवाल ने अब पत्रावली में संशोधन करते हुए छात्राओं की परीक्षा स्वकेंद्र कराने और छात्रों की परीक्षा 14 किलोमीटर की बजाय आठ किलोमीटर की परिधि में कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने परीक्षा समिति को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द नए सिरे से केंद्र निर्धारण कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाए। अपर मुख्य सचिव की ओर से केंद्र निर्धारण के समय कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद परीक्षा समिति ने बैठक कर अब नए सिरे से केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। इसमें जिले के अधिकांश कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है विश्वविद्यालयीय परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जल्द ही तिथियों की घोषणा की जा सकती है।


इस संबंध में यूएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अयोध्यानाथ त्रिपाठी का कहना है कि इस बार छात्रों का परीक्षा केंद्र आठ किलोमीटर की परिधि में बनाया गया है, जबकि छात्राओं का परीक्षा केंद्र स्वकेंद्र है। जिन महाविद्यालयों में छात्राओं की संख्या 80 प्रतिशत से अधिक है, वहां छात्रों का परीक्षा केंद्र भी स्वकेंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed