फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young woman's body found hanging in the room.

Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Fri, 28 Aug 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Young woman's body found hanging in the room.
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के खरैला गांव में बुधवार शाम 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती कमरे में पंखे के सहारे लटकती मिली। घटना के समय उसकी मां कुछ देर के लिए कमरे से बाहर गई थी। लौटने पर बेटी को इस हालत में देखकर उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से युवती को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपरौली ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के फरदानी गांव निवासी संजय विश्वकर्मा की पत्नी कलावती देवी अपनी 18 वर्षीय बेटी संगम उर्फ अंशु के साथ खरैला में किराए के कमरे में करीब तीन वर्षों से रह रही थीं। कलावती गीडा क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती हैं, जबकि संजय रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में हैं। बुधवार शाम मां-बेटी काम से कमरे पर लौटने के बाद भोजन बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान कलावती किसी काम से कमरे से बाहर चली गईं। कुछ देर बाद लौटीं तो बेटी पंखे से कपड़े के सहारे लटकती मिली। बेटी को इस हालत में देखकर वह चीखने लगीं। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और युवती को नीचे उतारा। इसके बाद उसे तत्काल सीएचसी पिपरौली ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गीडा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed